Iगढ़ी कैंट में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य नेपाल भाषा समिति का स्थापना दिवस
विज्ञापन
I
Iउत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति का 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाषा सेनानियों और उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। साथ ही सुंदर-सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी गई।I
Iमंगलवार को गढ़ी कैंट स्थित गोरखाली सुधार सभा में आयोजित समारोह में समिति ने नेपाली भाषा के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। साथ ही समिति के कार्यों पर चर्चा की गई। सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति की स्थापना 1979 में दुर्गा मंदिर नेहरूग्राम में हुई थी। अगस्त 1992 में भारत के संविधान की आठवीं सूची में नेपाली भाषा को मान्यता मिली थी। समारोह में कविताओं और सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी गई।I