बढ़ाया जाएगा रेलिंग का दायरा
डीएम डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने वर्ष 2003 में वरुणावत भूस्खलन के बाद मस्जिद मोहल्ले के ऊपर लगाई गई लोहे की करीब 150 मीटर लंबी रेलिंग का दायरा भी बढ़ाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मध्येनजर लगाई गई रेलिंग का दायरा बढ़ाया जाएगा, जिससे भूस्खलन होने पर आबादी क्षेत्र में मलबा और पत्थर आने से रूकेंगे।
ये भी पढ़ें...Kedarnath: MI-17 से छिटककर नदी में गिरा क्षतिग्रस्त क्रिस्टल हेलिकॉप्टर, थारू कैंप के पास हादसा; देखें वीडियो
पूरे वरुणावत पर्वत की होगी मैपिंग
यूएलएमएमसी के निदेशक डॉ.शांतनु सरकार ने कहा कि वरुणावत पर्वत की मैपिंग की जाएगी। उनके केंद्र की टीम वरुणावत पर्वत की मैपिंग करेगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने भी भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण संस्थान से वरुणावत पर्वत की मैपिंग कराने की बात कही है।