फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास भू-धंसाव, थराली-देवाल के पास चट्टान खिसकी, वाहन फंसे

Tue, 01 Sep 2026 09:15 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी/देवाल

सार

मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास भू-धंसाव होने से यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं थराली-देवाल मार्ग पर चट्टान खिसकने से कई वाहन फंस गए, जिससे आवाजाही बाधित हो गई।
विज्ञापन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास भूधंसाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास आज मंगलवार सुबह करीब पांच बजे भू-धंसाव होने से सड़क यातायात के लिए बंद हो गया। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटाने और सड़क खोलने का कार्य शुरू कर दिया।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता प्रदीप सिंह शाही ने बताया कि मौके पर रोड़ कटिंग कार्य चल रहा है। इस स्थान पर हिल साइड कटिंग का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम लगातार सड़क खोलने में जुटी हुई है। जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं मार्ग बंद होने से मसूरी और देहरादून के बीच आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

ये भी पढे़ं...देहरादून में बारिश का कहर: अनियंत्रित होकर बरसाती बहाव में बही कार, दो की मौत, घायल अवस्था में मिली एक युवती

थराली-देवाल रोड पर चट्टान खिसकी, 50 से अधिक वाहन फंसे

स्टेट हाईवे थराली-देवाल रोड कोठी-नंदकेशरी के बीच चट्टान खिसकने से बंद हो गया है। सड़क बंद होने के कारण दोनों तरफ उत्तराखंड परिवहन निगम की बस समेत 50 से अधिक वाहन फंस गए हैं। मार्ग अवरुद्ध होने से यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चट्टान हटाने और यातायात बहाल करने के लिए संबंधित विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें