फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Landslide: ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे लाता के पास बंद...सेना, आईटीबीपी और ग्रामीणों की आवाजाही ठप

Fri, 06 Sep 2024 10:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

Uttarakhand Landslide: मलारी हाईवे पर लाता के पास चट्टान टूट गई, जिसमें भारी मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गए। हाईवे बंद होने से सीमांत गांवों के लोगों की आवाजाही ठप है।
विज्ञापन
मलारी हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाला ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे लाता के पास मलबा आने से बंद हो गया, जिससे सेना, आईटीबीपी और ग्रामीणों की आवाजाही बंद हो गई है। बीआरओ की ओर से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन लगातार चट्टान से पत्थर गिर रहे हैं। इससे हाईवे को खोलने में समय लग रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मलारी हाईवे पर लाता के पास चट्टान टूट गई, जिसमें भारी मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गए। हाईवे बंद होने से सीमांत गांवों के लोगों की आवाजाही ठप है। बीआरओ की ओर से मलबा हटाने के लिए सुबह ही जेसीबी भेज दी गई, लेकिन चट्टान से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।

इससे हाईवे को खोलने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में यहां हाईवे पर आवाजाही सुचारू होने में समय लग सकता है। मौके पर जिस तरह की स्थिति है उससे शनिवार तक ही हाईवे सुचारू हो पाएगा। हाईवे बंद होने से सीमांत क्षेत्र के गांव लाता, सुराईथोटा, भल्ला गांव, तमक, जेलम, मलारी, नीती, फरिकिया सहित एक दर्जन से अधिक गांवों की आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन


वहीं, बीआरओ का कहना है कि हाईवे खोलने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भूस्खलन जोन में पत्थर गिरने से काम प्रभावित हो रहा है। जल्द हाईवे को सुचारू कर दिया जाएगा।

Uttarkashi: ये कैसी बेबसी... छूटेगा अपना घर, वरुणावत पर्वत के बफर जोन में रहने वाले परिवार होंगे विस्थापित


विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे : पर्थाडीप में भूस्खलन से आवाजाही बंद

बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग के समीप पर्थाडीप में दिनभर बंद रहा। दिनभर एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की जेसीबी हाईवे से मलबा हटाने में जुटी रही, लेकिन शाम तक भी हाईवे को खोला नहीं जा सका।

इस दौरान नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से वाहनों की आवाजाही करवाई गई। पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र में पहाड़ी से लगातार मलबा हाईवे पर आ रहा है। हाईवे पर करीब 40 मीटर हिस्से पर भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन वाली पहाड़ी से मलबे के साथ चीड़ के पेड़ भी टूटकर आ रहे हैं। बृहस्पतिवार रात को हुई भारी बारिश के बाद हाईवे अवरुद्ध हो गया था।

शुक्रवार को सुबह पांच बजे हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन की ओर से वाहनों की आवाजाही सैकोट सड़क से करवाई गई। सड़क बेहद संकरी होने से बार-बार वाहनों का जाम लगने से बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं ने परेशानी उठाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें