फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री राजमार्ग पर भूस्खलन, घंटों गिरता रहा मलबा, सैंकड़ों यात्रीगण फंसे

Tue, 12 Sep 2017 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
landslide in garhwal
विज्ञापन
यमुनोत्री राजमार्ग स्यानाचटटी से पहले डबरकोट एवं ओजरी के पास बंद हो गया। जिसके कारण दोनों ओर यात्रियों के वाहन फंस गए। लगातार मलवा पत्थर आने के कारण राजमार्ग खोलने के प्रयास भी नहीं किए गए। हालांकि कुछ घंटे इंतजार के बाद जब मलबा गिरने की रफ्तार कम हो गई। तब मलबा हटाने का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

landslide in garhwal
संभावना है कि जल्द ही मलबा गिरना बंद होने के बाद सरकारी मशीनरी अपना कार्य करेगी। बीआरओ की टीम मौके पर मौजूद है। यमुनोत्री धाम मार्ग में भूस्‍खलन के चलते सत्तर से अधिक छोटे वाहनों में करीब 1200 से 1300 यात्रीगण फंसे हुए हैं। 

यमुनोत्री राजमार्ग में काफी देर तक मार्ग न खुलने की स्थिति में श्रद्घालुओं ने पैदल रास्ते का सहारा लिया। यात्रीगण तिंखलीगांव से होकर जोखिम भरे रास्ते से होकर गुजर रहे हैं। इस वक्त मौके पर कोई भी कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंच पाए हैं।

landslide in garhwal
मामले में एसडीएम मनुज गोयल ने फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए टैक्सी यूनियनों को बुलाकर तिंखली गांव के पास तक लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को श्रद्धालुओं को सड़क मार्ग तक पहचाने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

landslide in garhwal
देख्‍ाें तस्‍वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें