फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Landslide: गंगोत्री हाईवे पर धरासू में लगातार हो रहा भूस्खलन, हर दो-दो घंटे बंद रहेगी आवाजाही

Thu, 18 Aug 2022 05:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

बुधवार अपराह्न करीब 3:30 बजे यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ी दरकने से गंगोत्री व यमुनोत्री दोनों हाईवे बंद हो गए थे। रुक-रुककर मलबा व बोल्डर गिरने से यहां रातभर हाईवे पर आए मलबा व बोल्डर नहीं हटाए जा सके।
विज्ञापन
धरासू में लगातार हो रहा भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन यमुनोत्री हाईवे से नीचे गुजरने वाले गंगोत्री हाईवे पर भी गिर रहा है। बृहस्पतिवार को एडीएम व सीओ ने हाईवे का निरीक्षण किया। इस दौरान यमुनोत्री हाईवे से मलबा हटाये जाने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से गंगोत्री हाईवे पर हर दो-दो घंटे यातायात बंद रखने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


बीते बुधवार अपराह्न करीब 3:30 बजे यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ी दरकने से गंगोत्री व यमुनोत्री दोनों हाईवे बंद हो गए थे। रुक-रुककर मलबा व बोल्डर गिरने से यहां रातभर हाईवे पर आए मलबा व बोल्डर नहीं हटाए जा सके। बृहस्पतिवार को 18 घंटे बाद गंगोत्री हाईवे खुला लेकिन यमुनोत्री हाईवे पर दोबारा मलबा व बोल्डर आने से बंद हो गया। 

Special Tour Package: देवभूमि के पर्यटकों को देहरादून से लद्दाख भ्रमण कराएगा IRCTC, पढ़ें खबर और उठाएं फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम तीर्थपाल सिंह व सीओ अनुज कुमार ने हाईवे का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी को हाईवे से मलबा व बोल्डर हटाये जाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। यमुनोत्री हाईवे से मलबा हटाने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से गंगोत्री हाईवे से गुजरने वाले ट्रैफिक को हर दो-दो घंटे के लिए रोकने का निर्णय लिया गया। साथ ही भूस्खलन की 24 घंटे निगरानी करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम डुंडा मीनाक्षी पटवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, समन्वयक जय पंवार आदि मौजूद रहे। 

इस समय पर बंद और खुलेगा गंगोत्री हाईवे 

  • 1 से 3 बजे तक बंद और 3 से 4 बजे तक खुला। 
  • 4 से 6 बजे तक बंद और 6 से 7 बजे तक खुला। 
  • 7 से 9 बजे तक बंद और 9 से 10 बजे तक खुला। 
  • रात्रि दस से सुबह पांच बजे तक बंद रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें