फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से टूटे पहाड़ से रुकी यात्रा शुरू, बंंद बदरीनाथ हाईवे दोपहर बाद खुला

Fri, 01 Jun 2018 05:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
land slide on badrinath highway - फोटो : ANI
विज्ञापन
गुरुवार देर रात हुई बारिश से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था। जिसे शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे खोल दिया गया। पहले बदरीनाथ की ओर से आ रहे वाहनों को छोड़ा गया।
विज्ञापन

 

जोशीमठ में टैया पुल के पास देर रात बारिश से मलबा आ गया था। जिस कारण बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था और दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए थे।

पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लैंड स्लाइड वाली जगह के लिए रवाना हुई।  बीआरओ मार्ग खोलने में जुट गया। सभी वाहनों को जोशीमठ में रोका गया था।

 

विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में एक माह में पहुंचे 460024 तीर्थयात्री

badrinath
बदरीनाथ धाम में इन दिनों तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। पुरुषोत्तम मास के कारण धाम में श्रीमद्भागवत कथाएं हो रही हैं, जिससे कथा में शामिल होने के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं।

गुरुवार को 18,323 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम में मत्था टेका।  30 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे। इस एक माह में 4,60,024 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं, जबकि विगत वर्ष शुरुआत के एक माह में बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या करीब चार लाख थी।
 
नई दिल्ली से बदरीनाथ पहुंचे तीर्थयात्री रमेश बांगड़ का कहना है कि बदरीनाथ धाम में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में आने का मौका मिला है। बदरीनाथ धाम के दर्शन कर धन्य हो गया हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें