फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से ढही मकान के नीचे बनी सुरक्षा दीवार

विज्ञापन
भदोगी गांव में भूस्खलन से ढही मकान की सुरक्षा दीवार। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
तेज बारिश के बीच भलेर ग्राम पंचायत के भदोगी गांव में भूस्खलन से एक मकान के आंगन के नीचे बनी सुरक्षा दीवार भरभरा कर गिर गई। जिस कारण आंगन में भी दरारें पड़ गई हैं। पीड़ित मकान मालिक ने तहसील प्रशासन से मकान के नीचे सुरक्षात्मक कार्यों की मांग की है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि व्यासी परियोजना निर्माण के दौरान हुई ब्लास्टिंग के बाद जल विद्युत निगम ने मकानों की मरम्मत नहीं कराई। जिस कारण क्षेत्र में लगातार भूस्खलन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को तेज बारिश के बीच गांव निवासी जीत सिंह नेगी के मकान के आगे बनी करीब 20 मीटर सुरक्षा दीवार ढह गई। दीवार गिरने की आवाज सुनते ही घर में मौजूद लोग बाहर निकल आए। उन्होंने देखा कि सुरक्षा दीवार ढहने से आंगन में भी दरारें पड़ गई हैं। पूरी रात परिवार को जाग कर काटनी पड़ी।
स्थानीय निवासी सुनील तोमर, सुरेश नेगी, हुकम सिंह, शूरवीर सिंह, प्रीतम सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह आदि का कहना है कि बीते साल सितंबर और अक्तूबर में यूजेवीएनएल ने परियोजना निर्माण के लिए ब्लास्टिंग कराई थी। जिस कारण पहाड़ी के ऊपर बसे भलेर गांव में कई लोगों के घरों में दरारें पड़ गई थी। तब ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद यूजेवीएनएल ने मकानों की मरम्मत का भरोसा दिलाया था। बावजूद इसके विभाग आज तक मकानों का मरम्मत नहीं करवा पाया है। ग्रामीणों ने मकानों की मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि मामले में तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई है। जिसके बाद उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें