फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से बडनू-बिजोऊ मोटर मार्ग बंद

विज्ञापन
बडनू-बिजोऊ मोटर मार्ग पर आया मलबा। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
तेज बारिश के बीच बडनू-बिजोऊ मोटर मार्ग पर जगह-जगह मलबा आने से सड़क भूस्खलन की भेंट चढ़ गई है। बडनू से लेकर बडनू खड्ड के बीच सड़क की हालत बेहद खतरनाक बनी हुई है। कई जगहों पर सड़क धंसने से लोगों को फसलों को पीठ पर लादकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण श्याम दत्त वर्मा, माया सिंह, भजन दास, दीवान जोशी, मोहन सिंह, गजेंद्र, रघुवीर आदि का कहना है कि सड़क की बदहाली के संबंध में विभागीय अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। बावजूद सड़क की हालत को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। इन दिनों नकदी फसलों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होने से लोगों को पांच से छह किमी की पैदल दूरी नापकर कर फसलों को मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ रहा है। यदि विभाग शीघ्र ही सड़क की सुध नहीं लेता तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
वहीं, लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जेई को सड़क की हालत को ठीक करने के निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही सड़क पर वाहनों की आवाजाही बहाल कराई जाएगी।

भूस्खलन से धंसा बडनू-बिजोऊ मोटर मार्ग।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें