फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा मार्ग में भूस्खलन बना चुनौती, अगले साल तक पूरी होगी क्षेत्रों की मरम्मत

Wed, 19 Mar 2025 11:27 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बीआरओ के अधीन सड़क में करीब 25 जगहों पर समस्या होने की बात है। 42 में 39 जगहों पर काम किया जा रहा है, तीन जगह का जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम मार्ग में भूस्खलन चुनौती बना हुआ है। केवल एनएच के अधीन चारधाम मार्ग पर 42 स्थान ऐसे हैं जहां पर भूस्खलन की समस्या है। इनके उपचार के लिए एनएच जुटा है पर सभी जगह पर अगले साल तक काम पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


चारधाम मार्ग का चौड़ीकरण किया गया है। मार्ग के चौड़ा होने के साथ यात्रा सुगम हुई है, इसके साथ ही समय भी कम लग रहा है पर मार्ग पर भूस्खलन की चुनौती बनी है। एनएच के मुख्य अभियंता के दयानंद कहते हैं कि चारधाम मार्ग के अंतर्गत एनएच के पास सड़क है, उसमें 42 स्थान चिह्नित हैं। इसी तरह बीआरओ के अधीन सड़क में करीब 25 जगहों पर समस्या होने की बात है।

Uttarakhand: काम की खबर... बैंक के जरूरी काम निपटा लीजिए, अब दो दिन रहेगी बैंककर्मियों की देशव्यापी हड़ताल
विज्ञापन
विज्ञापन


42 में 39 जगहों पर काम किया जा रहा है, तीन जगह का जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर लिया जाएगा। इन सभी कामों को अगले साल जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन पर करीब डेढ़ हजार करोड़ व्यय होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें