फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 11 मकान मालिकों पर कार्रवाई

Sun, 04 Oct 2026 11:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला क्षेत्र में रविवार को कोतवाली पुलिस ने किरायेदारों और बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने करीब 200 लोगों का सत्यापन किया। किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 11 मकान मालिकों के चालान कर 1.10 लाख रुपये का जुर्माना न्यायालय में भेजा गया। छह अन्य लोगों के पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर तीन हजार रुपये का जुर्माना मौके पर वसूला गया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए किरायेदारों और बाहरी लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। टीम ने बरोटीवाला क्षेत्र में घर-घर जाकर किरायेदारों और बाहर से आकर रह रहे लोगों की जानकारी जुटाई। इस दौरान मकान मालिकों को अपने यहां रह रहे किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें