फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आज भुड्डी में लगेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का शिविर

Sun, 04 Oct 2026 11:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड सहसपुर की ग्राम पंचायत भुड्डी में बहुउद्देशीय शिविर लगाया जाएगा। पंचायत घर के सामने सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि शिविर में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। विभिन्न विभागों अपने-अपने स्टॉल लगाएंगे, जहां ग्रामीण अपनी समस्याएं भी रख सकेंगे। शिविर का शुभारंभ सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर करेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश देने के साथ ग्रामीणों से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें