फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मकान मालिक ने किरायेदार की दस साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, बच्ची की हालत गंभीर

Wed, 18 Oct 2023 11:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

महिला के अनुसार वह तीन-चार साल से पति और अपनी बेटी के साथ पटेलनगर क्षेत्र के एक मकान में रह रही है। उनका मकान मालिक बीते 20 सितंबर से उनकी 10 वर्ष की बेटी से दुष्कर्म करता आ रहा है। मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला ने मकान मालिक पर 10 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार आरोपी पिछले महीने से उसके साथ यह हरकत कर रहा है। सोमवार को उसे बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया। इसके बाद से उनकी बेटी की हालत गंभीर है।

शिकायत के आधार पर पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला के अनुसार वह तीन-चार साल से पति और अपनी बेटी के साथ पटेलनगर क्षेत्र के एक मकान में रह रही है। उनका मकान मालिक बीते 20 सितंबर से उनकी 10 वर्ष की बेटी से दुष्कर्म करता आ रहा है। महिला के पति सोमवार को रोज की तरह काम पर गए थे।

विज्ञापन


महिला तड़के चार बजे उठकर शौचालय गई। जब वह बाहर आई तो देखा कि मकान मालिक उनकी बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में था। महिला को देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद से उनकी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हर माह मासिक परीक्षा के स्थान पर अब केवल चार बार होंगी परीक्षाएं, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर पंकज गैरोला ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें