फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri: भू-धंसाव से चठवां के घरों और रास्तों में पड़ी दरारें, दहशत; भूगर्भीय सर्वे रिपोर्ट का पता नहीं

Thu, 11 Sep 2025 02:05 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कंडीसौड़ (टिहरी)।

सार

टिहरी गढ़वाल के चठवां के 10 घरों पर दरारें पड़ गई हैं। वर्ष 2010 में भी गांव में भू-धंसाव होने से छह लोगों के घर खतरे की जद में आ गए थे।
विज्ञापन
चठवां गांव के घरों और रास्तों में पड़ रही दरारें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थौलधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत महेड़ा के चठवां गांव में भू-धंसाव की समस्या लगातार बढ़ रही है जिससे लोगों में दहशत है। चठवां गांव के रास्तों और घराें में दरारें पड़ रही हैं। ग्राम प्रधान श्यामा पंवार व कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीपाल सिंह पंवार ने बताया कि पिछले सप्ताह हुई बारिश के दौरान गांव के नीचे गडियारी तोक में भू-धंसाव हो रहा है।

विज्ञापन


गडियारी तोक में लगातार जमीन धंस रही है जिससे चठवां के 10 घरों पर दरारें पड़ गई हैं। इन दिनों धूप खिलने से गांव के रास्तों पर पड़ी दरारें और अधिक चौड़ी होती है। वर्ष 2010 में भी गांव में भू-धंसाव होने से छह लोगों के घर खतरे की जद में आ गए थे।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: यातायात पुलिस ने गर्भवती को स्ट्रेचर से भूस्खलन जोन पार कराया, मौसम साफ हुआ पर मुश्किलें नहीं कम
विज्ञापन
विज्ञापन


तब पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की पहल पर गांव का भू-गर्भीय सर्वे भी हुआ था, लेकिन सर्वे रिपोर्ट की जानकारी गांव के लोगों को नहीं दी गई। उन्होंने जिला प्रशासन ने चठवां गांव का भू-वैज्ञानिकों से सर्वे कराने और आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। 

संबंधित वीडियो-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें