फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ मार्ग पर आया मलबा, घंटे भर यातायात प्रभावित

Wed, 10 May 2017 04:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
landslide - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भले ही प्रदेश सरकार चार धाम यात्रा को लेकर तमाम तरह के दावे कर रही हो लेकिन पहली बरसात ने ही सरकार के दावों की पोल खोल कर रख दी है। हालत ये है कि यात्रा मार्ग पर यात्रियों को जाम और मलबे के चलते परेशानी झेलनी पड़ रही है। इतना ही नहीं जान का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन


इसी क्रम में बुधवार 10 मई को घनसाली-केदारनाथ मार्ग पर मलबा आ जाने से यात्रियों को घंटों जाम झेलना पड़ा। मलबा आने की सूचना पर लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मलबा हटाने में एक घंटे तक का वक्त लगा। 
विज्ञापन


इस दौरान यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ देर बाद मार्ग यात्रियों के लिए खोल दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें