75 सफल ऑपरेशन कर चुका दल
शिकारियों का यह दल आक्रामक जानवरों के मामले में 75 सफल ऑपरेशन को अंजाम दे चुका है। वर्ष 2006 से लेकर अभी तक छह गुलदार और एक टाइगर का शिकार किया है। दो गुलदार और एक टाइगर को यह टीम ट्रैंकुलाइज कर चुकी है।
जलती लकड़ी फेंक भगाया था गुलदार
चार साल के अहसान को मारने के तीन महीने पहले भी गुलदार ने उस पर हमले की कोशिश की थी। मां अर्जिना के मुताबिक, तब वह अपने भाई के साथ बैठकर चूल्हे पर चाय बना रही थीं। जलती लकड़ी फेंककर उन्होंने अहसान को बचाया था।
चौहड़पुर रेंज में सक्रिय एकमात्र गुलदार को सीसीटीवी कैमरों और पंजों के निशान से नौ माह से ट्रेस किया जा रहा है। उसे कई बार देखा चा चुका है। तीन महीने पहले भी उसने बच्चे पर हमले की कोशिश की थी। मारने की अनुमति मिलने तक ट्रैंकुलाइज करने का प्रयास जारी है।
-अमरेश कुमार, डीएफओ, कालसी वन प्रभाग