फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Land Jihad: सीएम धामी के तेवर तल्ख, चेतावनी भरे अंदाज में कहा-खुद अतिक्रमण हटा लें, वरना नंबर तो सबका आएगा

Mon, 15 May 2023 09:15 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सीएम धामी ने कहा कि  हमने पहले भी कहा है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार अतिक्रमण या अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे प्रदेश में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में लैंड जिहाद के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त तेवर अख्तियार कर रखे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अच्छा होगा कि लोग सरकारी भूमि से खुद अतिक्रमण हटा लें, वरना धीरे-धीरे नंबर तो सबका ही आएगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर कीमत पर अतिक्रमण हटाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। राज्य में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने पहले भी कहा है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार अतिक्रमण या अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे प्रदेश में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक समस्त सरकारी भूमि पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त नहीं हो जाती।

Uttarakhand: सूख गए प्रदेश के 23 प्रतिशत झील और तालाब, मंत्रालय ने पहली बार जारी की वाटर बॉडीज सेंसस रिपोर्ट
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत सारे लोग अतिक्रमण के संबंध में मुझसे मिले। उन्होंने मुझे भरोसा दिया कि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लेंगे। सीएम ने कहा कि यह अच्छा है कि वे स्वतः ही अतिक्रमण हटाने को तैयार हैं। वरना सरकार का अभियान अनवरत जारी रहेगा और धीरे-धीरे सबका नंबर आएगा।

विज्ञापन

अब तक ये हो चुकी है कार्रवाई

बता दें कि प्रदेश में अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। अभी तक सरकारी भूमि पर पूरे प्रदेश में 3793 अतिक्रमण चिह्नित हो चुके हैं, जिनमें से 1288 अवैध कब्जे सरकारी भूमि से हटाया जा चुके हैं। वन भूमि पर बनी 300 से अधिक मजारें ध्वस्त हो चुकी हैं, जबकि 35 मंदिरों पर भी हथौड़े चल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें