सेल्फी लेते हुए किया शोर शराबा
गंगा के बीचों बीच कार को उतारकर सेल्फी लेते हुए शोर-शराबा करना शुरू कर दिया, जबकि कार की धुलाई भी गंगा में ही करनी शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलते ही रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी प्रवीन रावत टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी को जमकर फटकार लगाते हुए कार को सीज कर दिया।
इसके अलावा कार सवार छह लोगों पुलिस एक्ट के तहत चालान किया। शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि किसी को भी धर्मनगरी की मर्यादा को भंग नहीं करने दिया जाएगा। हुड़दंग करने वाले कुल 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।