उत्तराखंड धर्म, अध्यात्म, संस्कृति का केंद्र: सीएम
सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में ऐसे लोग बसने लगे हैं, जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस कारण उत्तराखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति व शांत वातावरण में बिखराव की आशंका बनी रहती है, उसे हमें ठीक करना है। उत्तराखंड धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और देवों का केंद्र है। इसलिए यहां निकट भविष्य में जो भी जमीन खरीदेगा, उसकी पृष्ठभूमि से लेकर उसके बारे में सारी जानकारी प्राप्त की जाएगी।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: यात्रा के लिए आठ मई तक पंजीकरण पर रोक, अगले तीन से चार दिन तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान
मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा पर आएं-धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा पर आएं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ की यात्रा बाधित हुई थी। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ी है। बकौल धामी, मैंने बीच-बीच में यात्रियों से अपील की थी कि मौसम ठीक हो जाने के बाद ही वे यात्रा पर आएं। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन अब मौसम ठीक हो रहा है। फिर भी मैं यह कहना चाहता हूं कि देश-विदेश से जो भी यात्री चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं, वे मौसम की जानकारी पहले प्राप्त कर लें। उसके बाद यात्रा पर आएं।