फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छरबा से निवेशकों की आंखों में चमक, सिडकुल ने शुरू किया प्लाट का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I-सिडकुल ने 100 एकड़ के इस नए औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दीI

राजधानी देहरादून में निवेशकों को आकर्षित करने की राह में जमीन सबसे बड़ी बाधा है। जिले में 14 सरकारी और प्राइवेट इंडस्ट्रियल एस्टेट होने के बाद भी यहां पर बड़ी औद्योगिक इकाइयों के लिए अपेक्षित जमीन उपलब्ध नहीं हो पाती।

दून वैली क्षेत्र होने के कारण इंडस्ट्री को मनमुताबिक क्षेत्र आवंटन में कई समस्याएं आती हैं। छरबा गांव ने अब नई उम्मीद जगाई है। सिडकुल ने यहां नया औद्योगिक क्षेत्र बनाकर प्लाट आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निवेशक भी छरबा को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन




राजधानी देहरादून में इस बार करीब 15 हजार करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू हुए हैं। उद्योग विभाग के अनुसार निवेशक देहरादून में बड़े पैमाने पर निवेश करना चाहते हैं। लेकिन सीमित लैंडबैंक होने के कारण बाधा आ जाती है। इस समस्या का निदान करने के लिए सिडकुल ने नया औद्योगिक क्षेत्र छरबा में तैयार किया है, 100 एकड़ के इस औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट आवंटन के लिए ऑक्शन की प्रक्रिया चल रही है। निवेश के एमओयू साइन करने वाली कंपनियां यहां प्लाट खरीदने की प्रक्रिया में शामिल हो रही हैं।

Iजो सेक्टर कभी नहीं आते थे, दिखा रहे रुचिI

जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक अंजलि ने बताया कि 21 पॉलिसी में इस बार बदलाव किया गया है। इसका असर देखने को मिल रहा है। कई ऐसे सेक्टर हैं जो दून में कभी निवेश के लिए नहीं रुचि दिखाते थे, वह भी इस बार एमओयू दस्तखत कर रहे हैं।



Iकम जगह वाले उद्योगों के लिए दून मुफीदI



जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक अंजलि ने बताया कि देहरादून में वही उद्योग रुचि ले रहे हैं, जिनमें अपेक्षाकृत कम जगह की जरूरत होती है। इसलिए यहां पर आयुष, योगा, वेलनेस, एग्रो, हेल्थ, ऑटोमोबाइल, फार्मा सेक्टर ने अपनी अधिक रुचि दिखाई हैं।

I14 इंडस्ट्रियल एरिया, 65 हजार को रोजगारI

जिले में रानीपोखरी, मोहब्ब्बेवाला, कुआंवाला, लाल पप्पड़,सेलाकुई और आईटी पार्क समेत 14 छोटे-बड़े औद्योगिक क्षेत्र हैं। इनमें करीब 65 हजार लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिला हुआ है। अब नया औद्योगिक क्षेत्र बनने के बाद परोक्ष और अपरोक्ष तौर पर रोजगार बढ़ने की उम्मीद है।



Iछरबा को जानिएI



छरबा जिले की विकासनगर तहसील का एक बड़ा गांव है, जहां करीब 2000 परिवार रहते हैं। 2011 की जनसंख्या जनगणना के अनुसार, छरबा गांव की जनसंख्या 7268 है, जिसमें 3790 पुरुष व 3478 महिलाएं हैं। छरबा गांव की साक्षरता दर 76.80 प्रतिशत है। यहां पुरुष साक्षरता दर 82.73 प्रतिशत व महिला साक्षरता दर 70.38 प्रतिशत है।
विज्ञापन


I
I

Iजिले में छरबा औद्योगिक क्षेत्र बनने से निवेश के प्रस्तावों को आकर्षित करने में काफी सहूलियत हुई है। अब यहां बड़े पैमाने पर उद्योगों की स्थापना की जा सकेगी। निवेशक सम्मेलन में इसका लाभ मिल रहा है। -सोनिका, डीएम, देहरादूनI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें