प्रशासन ने इस बार शहर के सबसे महंगे इलाके राजपुर रोड पर कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इससे पहले भी यहां पिछले साल 10 फीसदी तक रेट घटाए गए थे। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि इस बार घटाए नहीं जाएंगे। इसका कारण है कि यहां अब न के बराबर रजिस्ट्री होती हैं।
ट्रांजेक्शन कम होने के कारण यहां इस बार रेट में बदलाव नहीं किया है। वर्तमान में राजपुर रोड पर आवासीय भूमि के लिए 50 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर है। इसी तरह चकराता रोड (शहर क्षेत्र) और सहारनपुर रोड पर भी सर्किल रेट में कोई बदलाव नहीं किए हैं।
16 फीसदी बढ़ोतरी वाले क्षेत्र
थानो रोड, रिंग रोड, मसूरी रोड (कुठालगेट से मसूरी तक), दूधली रोड, माल देवता रोड।
जिलाधिकारी ने जिला मूल्यांकन समिति की बैठक बुलाई थी। इसमें कुछ जगहों पर बदलाव की बात कही जा रही है। नवंबर में उम्मीद है सर्किल रेट लागू हो जाएंगे।
-बीर सिंह बुदियाल, एडीएम वित्त