फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के फलक पर चमका दून का राइजिंग स्टार

Tue, 11 Feb 2014 11:30 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के शाइनिंग बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता दो स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का डंका बजाया।
विज्ञापन


तीसरे सेट में लक्ष्य की शानदार वापसी
वहीं बालिका वर्ग में उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट और असम की चिमरन कलीटा की जोड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। टूर्नामेंट में उत्तराखंड दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीतने में सफल रहा।

पढ़ें, देर रात सीएम ने मारा छापा, उड़ गए होश

आंध्र प्रदेश के खड़प्पा में आयोजित ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोमवार की दोपहर फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-15 बालक वर्ग के एकल के फाइनल में उत्तराखंड के लक्ष्य सेन का सामना कर्नाटक के राहुल भारद्वाज से हुआ।
विज्ञापन


पहले सेट में लक्ष्य ने शानदार खेल दिखाते हुए 21-16 से जीत दर्ज की। मगर दूसरे सेट में राहुल ने लक्ष्य को 21-9 से करारी शिकस्त देकर स्कोर 1-1 कर लिया।

पढ़ें, नए निजाम ने उत्तराखंड को दी करोड़ों की सौगात

तीसरे सेट में लक्ष्य सेन ने शानदार वापसी की और रोमांचक मुकाबले में 21-18 के अंतर से जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया।

डबल्स के फाइनल में लक्ष्य सेन ने अपने जोड़ीदार दिल्ली के कार्तिकेय गुलशन के साथ मिलकर संघर्षपूर्ण मुकाबले में आंध्र प्रदेश के कृष्ण प्रसाद व सात्विक साई राज को 22-20, 17-21, 21-18 से हराया।

पढ़ें, सोनिया और हरीश रावत की 'जुगलबंदी' मोदी को देगी मात

बालिका अंडर-15 के फाइनल में उत्तराखंड की उन्नति बिष्ट व असम की चिमरन कलीटा की जोड़ी को कर्नाटक की अश्वनी भट व यूके मिथुला के हाथों 21-19, 21-18 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले रविवार को सेमीफाइनल में दो हार के साथ उत्तराखंड को दो कांस्य पदक हासिल हुए थे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों का होगा सम्मान
देश-विदेश में अपने शानदार खेल से उत्तराखंड का मान बढ़ा रहे खिलाड़ियों को उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन सम्मानित करेगी।

पढ़ें, अब 21 फरवरी से उत्तराखंड में लागू होगी आचार संहिता

एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि जुलाई महीने में देहरादून में भव्य कार्यक्रम के दौरान पदक विजेताओं का सम्मान होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें