फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किट्टी कमेटी के नाम पर लाखों रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
किट्टी कमेटी के नाम पर लाखों रुपये ठगे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार जितेंद्र सेठी और उसका साथी प्रीतपाल निवासी चकराता रोड एक किट्टी चलाते थे। इसमें रजनीश निवासी कनाट पैलेस, राजेश कक्कड़ निवासी मोती बाजार, मोहसीन खान निवासी आजाद कॉलोनी, देवनारायण निवासी मोती बाजार, इमरान खान निवासी आजाद कॉलोनी ने किट्टी जमा की थी, लेकिन 20 माह पूरे होने के बाद भी उसने रकम नहीं लौटाई। इस पर जब जितेंद्र से कहा गया तो उसने जान से मारने की धमकी भी। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें