सितंबर तक 50 फीसदी का लक्ष्य
राज्य के विकास की रफ्तार को तेजी देने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष के शुरू होने से पहले ही विभागों को समयबद्ध बजट खर्च के निर्देश दिए थे। वह हर महीने आय और व्यय की समीक्षा भी कर रहे हैं। सरकार ने सितंबर तक 50 प्रतिशत धनराशि खर्च का लक्ष्य बनाया है।
ये भी पढ़ें...Kotdwar: नेशनल हाईवे पर आ धमका हाथियों का झुंड, राहगीरों में मची अफरा-तफरी, लगा जाम, तस्वीरें
ये विभाग फिसड्डी
रुपये जारी करने में फिसड्डी विभागों में आपदा प्रबंधन, ऊर्जा, तकनीकी शिक्षा, वन, अल्पसंख्यक कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण, सूचना प्रौद्योगिकी, गन्ना एवं चीनी, श्रम एवं रोजगार, सैनिक कल्याण, राजस्व एवं सामान्य प्रशासन, उद्योग, प्राथमिक शिक्षा, आयुष, राज्य कर, अग्निशमन पुलिस, लोक सेवा आयोग, राज्य कोषागार, सूचना, पीआरडी, होमगार्ड, डेयरी, प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान, एनसीसी व मंत्रिपरिषद् आदि के नाम शामिल हैं।