प्यार को लव मैरिज के बंधन में बांधने के लिए आरती ने भोले से गुहार लगाई है। इसके लिए वह अपने प्रेमी के साथ कांवड़ लेकर जा रही है। मुजफ्फरनगर निवासी आरती ने बताया कि उसका एक युवक से चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिससे वह उसी से शादी भी करना चाहती है।
उसकी प्रेमी के साथ शादी हो जाए इस मन्नत को मांगने के लिए वह कांवड़ लेकर जा रही है। अपने प्रेमी के साथ कांवड़ लेकर जा रही आरती प्रेमी के साथ एक भगवान शिव को शिवरात्रि पर जलाभिषेक करेगी।
भजनपुरा दिल्ली की रहने वाली रेखा ने बताया कि घर में सुख शांति रहे। इसके लिए वह लगातार 18 साल से कांवड़ लेकर जा रही है। इस बार भी वह भगवान शिव को जलाभिषेक करेगी।