फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः कोर्ट के आदेश पर नाबालिग के उत्पीड़न में आरोपी जज दीपाली शर्मा सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

Thu, 01 Feb 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के कथित उत्पीड़न के आरोपों से घिरीं हरिद्वार में तैनात सिविल जज सीनियर डिवीजन दीपाली शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल नरेंद्र दत्त ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


29 जनवरी को हाइकोर्ट के आदेश पर हरिद्वार के जिला जज राजेंद्र सिंह चौहान, एसएसपी कृष्ण कुमार समेत तमाम अधिकारियों ने जज दीपाली के यहां से नैनीताल की किशोरी को मुक्त कराया था।

कोर्ट के निर्देश पर हुए मेडिकल परीक्षण में किशोरी के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। कुछ निशान ताजे तो कुछ पुराने थे। मेडिकल के बाद से जज पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा था। बुधवार शाम को नैनीताल हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल नरेंद्र दत्त ने बताया कि जज दीपाली शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें