फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RTI के प्रयोग में पिछड़ी 'आधी दुनिया'

Sat, 12 Oct 2013 10:26 AM IST
डॉ. योगेश योगी/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हर काम में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली महिलाओं (आधी दुनिया) को सूचना के अधिकार से सरोकार नहीं है।
विज्ञापन


यह हम नहीं राज्य सूचना आयोग के आंकडें कह रहे हैं। 12 अक्तूबर 2013 को सूचना का अधिकार मिले आठ साल हो गए।

महिलाओं की संख्या नाममात्र
इन आठ सालों में प्रदेश में सूचना मांगने वालों की संख्या लगातार बढ़ी है, लेकिन अफसोस यह है कि सूचना मांगने वालों में महिलाओं की संख्या नाममात्र की है। आधी आबादी सूचना के अधिकार का प्रयोग करने में काफी पीछे रह गई है।

राज्य सूचना आयोग के आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं। एक अक्तूबर 2013 तक आयोग में करीब 12 हजार मामले दर्ज किए गए।

इनमें महिलाओं की संख्या करीब नौ फीसदी ही है। महिला-पुरुष समानता के नारों के बीच सूचना के अधिकार में यह आंकड़े चिंतित करने वाले हैं।

कभी सुस्त, कभी तेज हुआ निस्तारण
राज्य सूचना आयोग ने कई मामलों के निस्तारण में तेजी दिखाई तो कुछ मामले सालभर से ज्यादा समय तक खिंचे। आयोग ने 1150 अपीलों का निस्तारण एक महीने की अवधि के अंदर कर दिया। वहीं 1075 केस ऐसे भी रहे जो एक साल से ज्यादा समय तक चले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपील में दून अव्वल, चंपावत पीछे
सूचना आयोग में अपील करने के मामले में देहरादून निवासी अव्वल हैं तो चंपावत सबसे पीछे है। आयोग में अकेले देहरादून जिले से 4334 अपील दायर की गई जबकि चंपावत जिले से महज 62 अपील दर्ज की गई।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें