फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राजस्व वादों के निपटारे में कर्मचारियों की कमी बनी बाधा, पटवारी, लेखपाल के सैकड़ों पद खाली

Sun, 05 Mar 2023 03:44 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

विभाग में राजस्व वादों के साथ ही रजिस्ट्री, भूमि की पैमाइश, भू अभिलेख कार्यों, जाति, हैसियत तस्दीक़, बैंक का हिस्साकरण, काश्तकार ड्यूज रिकवरी, अमीन कार्य, फसल बीमा, पीएम किसान जैसे महत्वपूर्ण कामों को संपादित करने में इसका असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व विभाग कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। वर्तमान में तहसीलदार से लेकर नायब तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी, लेखपाल से लेकर संग्रह अमीन तक के सैकड़ों पद खाली हैं। इससे भू-अभिलेखों से संबंधित और राजस्व वादों के काम प्रभावित हो रहे हैं।

राज्य में राजस्व विभाग की अहम भूमिका है लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण विभाग में समय से काम नहीं हो पा रहे हैं। विभाग में राजस्व वादों के साथ ही रजिस्ट्री, भूमि की पैमाइश, भू अभिलेख कार्यों, जाति, हैसियत तस्दीक़, बैंक का हिस्साकरण, काश्तकार ड्यूज रिकवरी, अमीन कार्य, फसल बीमा, पीएम किसान जैसे महत्वपूर्ण कामों को संपादित करने में इसका असर पड़ रहा है। राजस्व विभाग के विभिन्न संवर्गों के कर्मचारी संगठनों की ओर से भी समय-समय पर खाली पदों को भरने की मांग की जा रही है, लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ रही है।

पटवारी और लेखपाल के 563 पदों के लिए भर्ती परीक्षाराजस्व विभाग में हाल फिलहाल पटवारी और लेखपाल की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से इसी माह 13 फरवरी को लेखपाल और पटवारियों के 563 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 391 पद पटवारी और 172 पद लेखपाल के शामिल हैं। परीक्षा का रिजल्ट कब तक जारी होगा, यह अभी तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदनाम स्वीकृत पद रिक्त पद
तहसीलदार 114 81
नायब तहसीलदार 144 39
सहायक भूलेख अधिकारी 13 06
रजिस्ट्रार कानूनगो 160 49
राजस्व निरीक्षक 212 04
उप राजस्व निरीक्षक (पटवारी) 1216 490
उप राजस्व निरीक्षक (लेखपाल) 428 151
संग्रह अमीन 561 130
संग्रह अनुसेवक 542 116


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023:  स्लॉट सिस्टम खत्म करे सरकार, यात्रा व्यवस्था समिति ने कहा- पंजीकरण व्यवस्था हो सरल

राजस्व विभाग में विभिन्न पदों पर कर्मचारियों को भरे जाने की कार्रवाई की जा रही है। हाल में पटवारी और लेखपाल के पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित कराई जा चुकी है। कुछ और पदों के अधियाचन आयोग को भेजे गए हैं जबकि कुछ पदों को पदोन्नति से भरने की कार्यवाही की जा रही है। - चंद्रेश यादव, आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें