फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या?: प्रेमनगर में मजदूर दंपती की संदिग्ध मौत, बंद कमरे में पाइप से लटके मिले शव; जांच में जुटी

Mon, 21 Apr 2025 01:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

देहरादून के प्रेमनगर में एक निर्माणाधीन मकान में मजदूर दंपती भास्कर लाल और जनिक गौड़ की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस आत्महत्या मान रही है, लेकिन कारणों की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर के एक निर्माणाधीन मकान में मजदूर दंपती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शव कमरे में लगे एक पाइप से बंधे फंदों पर लटके मिले। कमरा अंदर से बंद था। लिहाजा, पुलिस प्राथमिक तौर पर आत्महत्या मान रही है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


एसओ प्रेमनगर मोहन सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त छत्तीसगढ़ के जिला कबीरधाम के रहने वाले भास्कर लाल (28) और उनकी पत्नी जनिक गौड़ (26) के रूप में हुई है। भास्कर लाल यहां ग्राफिक एरा अस्पताल के पास बन रहे एक भवन में डेढ़ माह से काम कर रहे थे। रोज काम निपटाने के बाद वह पत्नी के साथ इस मकान में ही मजदूरों के लिए कमरे में सोते थे। पास में ही कई कमरों में अन्य मजदूर भी रहते हैं। एसओ ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे तक जब भास्कर लाल और उनकी पत्नी बाहर नहीं निकले तो अन्य श्रमिकों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो पता चला कि दोनों कमरे के अंदर लगे पाइप पर फंदे से लटक रहे हैं। दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दंपती के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। परिवार के आने के बाद ही दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अब तक की जांच में यह आत्महत्या का ही मामला लग रहा है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी तस्वीर साफ हो जाएगी। साथी मजदूरों ने बताया है कि दंपती का किसी से कोई विवाद भी नहीं था। एक दो दिन से वह कम बात कर रहे थे। हालांकि, कभी उन्होंने किसी को अपनी किसी समस्या के बारे में भी नहीं बताया। एसओ ने बताया कि निर्माणाधीन मकान के मालिक से भी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें