न पहनने को ढंग के जूते और न ही अभ्यास के लिए कोई खेल मैदान...। लेकिन हौसले ऐसे कि आसमान को भी झुकने पर मजबूर कर दे। हम बात कर रहे है जीआईसी त्यूनी की कक्षा सात की छात्रा निकिता राणा की।
निकिता ने संसाधनों के अभाव में भी 28-30 नवंबर के बीच रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। अब निकिता राष्ट्रीय स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।
निकिता जीआईसी त्यूनी में कक्षा सात की छात्रा है। उसके पिता राजेंद्र सिंह राणा पेश से मजदूर हैं। मजदूरी कर वह घर खर्च चलाते हैं। गरीब होने के चलते निकिता के पिता के पास इतनी रकम नहीं हो पाती कि वह अपनी बेटी को ढंग के स्पोर्टस शूज खरीद कर दे सके।