पेपर लीक जरूर हुआ
मसलन किस सवाल का उत्तर ए है किसका बी और सी। यह सब सीरीज में उसे टेक्स्ट मैसेज किया हुआ था। अब यह पेपर यहीं किसी परीक्षा केंद्र से लीक हुआ या फिर देश के किसी और हिस्से से यह जानकारी पुलिस कर रही है। लेकिन, अब तक की जांच इतना तो तय है कि पेपर लीक जरूर हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब टेक्स्ट मैसेज भेजने वाले नंबर पर पुलिस ने फोन लगाया तो नंबर एकदम स्विच ऑफ हो गया। ऐसे में अब पुलिस सर्विलांस व अन्य माध्यमों से इस नंबर के स्वामी की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें...Dehradun: बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, छबीलबाग में देर रात विवाद के बाद पथराव; पुलिसबल तैनात
आखिरी के एक घंटे में मिलते हैं सवालों के उत्तर
बताया जा रहा है कि यह गैंग मेरठ और बागपत के आसपास सक्रिय हो सकती है। यह गैंग एक अलग तरीके पर काम करती है। इसमें अभ्यर्थी को बताया जाता है कि वह शुरुआती दो घंटे में कुछ न करे। एक भी सवाल के उत्तर ओएमआर शीट में न भरे। आखिरी एक घंटे में सारे सवालों के उत्तर भेज दिए जाते हैं। इससे पहले सॉल्वर गैंग के लोगों को कहीं से यह पेपर भेज दिया जाता है। बताया जा रहा है कि यह अभ्यर्थी भी अपनी संदिग्ध गतिविधियों के चलते ही पकड़ में आया था। जब तलाशी ली गई तो उसके पास ये फोन और ब्लूटूथ डिवाइस भी बरामद हुई।