फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चेन लूट के आरोप में जल संस्थान का लैब असिस्टेंट और साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iकर्ज उतारने के लिए सहारनपुर से दून आकर वृद्धा के गले से लूट ली थी चेन
I
Iवृद्धा से चेन लूटने के आरोपी जल संस्थान के लैब असिस्टेंट और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने नशे की लत के कारण हुए कर्ज को उतारने के लिए सहारनपुर से दून आकर घटना को अंजाम दिया था।
I
Iएसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि नेहरू कॉलोनी थाने में 23 जून को हरि सिंह शाह निवासी डी 64 नेहरू कॉलोनी ने उनकी माता बसंती देवी से चेन लूटे जाने की शिकायत की थी। बताया कि वह दूध लेकर वापस घर आ रही थीं, तभी बाइक सवार दो आरोपियों ने गले से चेन लूट ली। मुकदमा दर्ज कर पुलिस की चार टीम जांच में जुट गईं। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज जांचने के बाद पुलिस को आरोपी के सहारनपुर की ओर फरार होने का सुराग मिला। इसके बाद आरोपी शुभम मिश्रा निवासी हनुमान नगर सहारनपुर और गौतम कुमार निवासी भगत सिंह रोड को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iइनके कब्जे से सोने की चेन और बाइक बरामद की है। पूछताछ में आरोपी शुभम ने बताया कि वह जल संस्थान सहारनपुर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। वहीं, दूसरा आरोपी गौतम उसका दोस्त है, जो चालक का कार्य करता है। नशे की लत के कारण उन पर कर्ज हो गया। काफी बार सुना कि देहरादून में महिलाएं सोना पहनकर बाहर निकलती हैं। इसी कारण आरोपियों ने देहरादून आकर वारदात को अंजाम दिया।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें