IIएक घंटे तक मरीजों का इलाज रहा प्रभावित, गर्मी में बेहाल मरीजों की स्टाफ से हुई झड़प
I
I I
Iस्टाफ ने कहा, बिजली के तार हमारे हाथ में नहीं हैं
I
Iदून अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार दोपहर एक घंटे के लिए बिजली गुल होने से मरीजों में हड़कंप मच गया। ओपीडी में भूतल से पांचवें तल तक अंधेरा हो गया। बिजली जाने की वजह से न मरीजों की जांच हो पाई और न ही डॉक्टर इलाज कर पाए। वहीं, कुछ डॉक्टरों ने इमरजेंसी में टॉर्च जलाकर मरीजों का इलाज किया। गर्मी से बेहाल मरीजों और स्टाफ के बीच जमकर झड़प भी हुई। स्टाफ ने कहा कि बिजली के तार हमारे हाथ में नहीं हैं। हम बिजली कहां से लाएं।
I
I
I
Iबिजली गुल होने की वजह से अस्पताल की पैथोलॉजी में कंप्यूटर बंद हो गए। इस वजह से मरीजों की एंट्री नहीं हो पाई और जांच भी रुक गई। इंजेक्शन कक्ष में मरीजों के इंजेक्शन नहीं लग पाए। यहां मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। गर्मी में परेशान मरीज स्टाफ से बिजली सुचारू कराने की मांग करने लगे। कहने लगे कि आप लोग कुछ करते क्यों नहीं? इस पर स्टाफ ने कहा कि बिजली के तार हमारे हाथ में नहीं हैं। हम बिजली कहां से लाएं। अगर आपको समस्या है तो अस्पताल प्रशासन से बात करिए।
विज्ञापन
I
I
I
I
I
Iनेत्र रोग विभाग में हुई परेशानी
I
I
I
Iबिजली जाने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी नेत्र रोग विभाग में हुई। यहां पर आंखों की जांच वाली सभी मशीनें बंद हो गईं और मरीज जांच के लिए इंतजार करते रहे। इसके साथ ही मानसिक रोग विभाग, पैथोलॉजी, बाल रोग विभाग, दंत रोग विभाग, ऑर्थोपेडिक, सर्जरी, ईएनटी, सर्जरी आदि विभागों में भी मरीजों का इलाज प्रभावित रहा।
I
I
I
I
I
Iजनरेटर में खराबी की बनी वजह
I
Iअस्पताल में जब बिजली जाती है तो जनरेटर मैन्युअली चलाना पड़ता है। बिजली जाने के बाद बृहस्पतिवार को जनरेटर में खराबी आने की वजह से जनरेटर तुरंत नहीं चल पाया। इस वजह से मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा।I