फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: केवि ने कक्षा एक में प्रवेश के लिए जारी की पहली सूची, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Fri, 21 Apr 2023 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

केवि में कक्षा एक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से दाखिले की प्रक्रिया चलाई जा रही है। जिन बच्चों का नाम लॉटरी में आया है उन्हें ही प्रवेश के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से कक्षा एक में प्रवेश के लिए पहली सूची जारी कर दी है। जिसके लिए आज 21 अप्रैल से प्रवेश शुरू हो जाएंगे। केवि देहरादून संभाग के 46 स्कूलों में कक्षा एक में प्रवेश के लिए 14 हजार से ज्यादा बच्चों ने आवेदन किया है। सीटों की उपलब्धता के बाद ही संभाग की ओर से दूसरी सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन


केवि में कक्षा एक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से दाखिले की प्रक्रिया चलाई जा रही है। जिन बच्चों का नाम लॉटरी में आया है उन्हें ही प्रवेश के लिए बुलाया जाएगा। अभिभावक केवि की अधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके सूची देख सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की उपायुक्त डॉ. सुकृति रायवानी ने बताया कि संभाग के 46 स्कूलों में कक्षा एक में प्रवेश के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। कक्षा एक में प्रवेश के लिए 14153 बच्चों ने आवेदन किया था। एक स्कूल के एक सेक्शन में कक्षा एक के लिए 40 सीटें उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि लॉटरी के माध्यम से प्रवेश की प्रक्रिया चलाई गई।

इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता

कक्षा एक में प्रवेश के लिए अभिभावकों को बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र (एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल), आय प्रमाणपत्र और मूल निवास प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें