स्वच्छ भारत अभियान में पूरे देश के केंद्रीय विद्यालयों में केवि एफआरआई को देशभर में पहला स्थान मिला है। इसके लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। विज्ञान भवन नई दिल्ली में 30 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे।
केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त संतोष कुमार मल्ल ने इस विशेष उपलब्धि के लिए विद्यालय के कर्मचारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी मिशन में देशभर में पहला स्थान हासिल करना किसी भी संस्थान के लिए बेहद सम्मान का विषय है। उपायुक्त सोमित श्रीवास्तव और प्रधानाचार्या डॉ. चारू शर्मा ने रुद्राक्ष का पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त पीके टम्टा, चंपा नेगी, अमिता डोभाल समेत अन्य शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।