फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से नैनीताल पहुंचे कुंग फू महागुरु, देशभर के युवा सीख रहे कुंग फू के दांव पेच

Sat, 17 Mar 2018 05:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
kung fu - फोटो : http://www.gohskungfu.com/
विज्ञापन
पोलैंड से एमबीए कर चुके सॉलिन गुरुकुल के शीफू कनिष्क शर्मा ने नैनीताल में अनोखी पहल की है। उन्होंने पंगूट के पास महरोड़ा गांव में दो साल पहले सॉलिन गुरुकुल नाम से कुंग फू सिखाने का आश्रम शुरू किया।
विज्ञापन


इसमें भारत के विभिन्न हिस्सों से 22 प्रशिक्षु आए हैं। उन्हें चीन से आए महागुरु शि यन फैंग, शि हिंग जुग आत्मरक्षा के लिए कुंग फू के गुर सिखा रहे हैं। चीनी महागुरुओं के शिष्य बाद में स्थानीय ग्रामीणों को भी आत्मरक्षा के गुर निशुल्क सिखाएंगे। 

कनिष्क बताते हैं कि उनमें बचपन से कुंग फू सीखने की ललक थी। सात साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली से कुंग फू सीखने की शुरुआत की। इसके बाद सालों तक चीन में कुंग फू सीखा। हाल ही में उनका नाम पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सात कलाओं का दिया जा रहा प्रशिक्षण

kung fu
सात मार्च को ग्रांडमास्टर (महागुरु) शि यन फैंग, मास्टर (गुरु) शि हिंग जुग चीन से उनके गुरुकुल आए। गुरु, महागुरु साल में तीन बार उनके गुरुकुल में आते हैं। गुरु सात मार्च से युवक, युवतियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में चीनी पद्धति की दवाई गुरुकुल में मिलेंगी। ध्यान का सेंटर भी यहीं खोला जाएगा।

कनिष्क बताते हैं कि उन्होंने देश के साथ ही विदेशों में कुंग फू की शिक्षा ली। इस समय वह विदेशों में भी कुंग फू सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि वह सॉलेन कुंग फू, काली, जीत कुंडे, ताइची, छईया, कुंग फू तुआ समेत सात कलाएं जानते हैं।

गुरुकुल में प्रशिक्षुओं को सिखाते हैं। उनका कहना है कि उनकी शिक्षा किसी मेडल के लिए नहीं बल्कि आत्मरक्षा के लिए है। गुरुकुल में शिक्षा लेने वाले हमला होने पर अपनी सुरक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें