ये भी दिए गए निर्देश
-सभी प्लान के साथ रेलवे का भी सुगम व सरल प्लान समय से तैयार किया जाए।
-मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और ड्रोन व आधुनिक निगरानी उपकरणों का उपयोग किया जाए।
-सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बलों की मांग समय से की जाए।
-मेला कंट्रोल रूम को सभी आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित किया जाए और सीमावर्ती राज्यों के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया जाए।
-मेले की व्यवस्था को बेहतर, प्रभावी और सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक निर्माण कार्यों का पूर्व आकलन कर लिया जाए।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2025: निगरानी के लिए रेंज कार्यालय में बनाई गई विशेष सेल, मुख्य पड़ावों पर तैनात रहेंगे एएसपी
-सभी स्नान घाटों के आगमन और निकास बिंदुओं का स्पष्ट चिह्निकरण किया जाए। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हर जगह आपातकालीन निकास होने चाहिए।
-श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस बल को विशेष तैराकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।