नारसन बॉर्डर पर रविवार शाम पांच बजे तक 1710 टेस्ट किए गए। इसके अलावा 8814 लोगों की थर्मल स्क्रनिंग व रजिस्ट्रेशन किए गए। बॉर्डर पर 7249 लोग खुद से टेस्ट कराकर पहुंचे थे। टेस्ट के दौरान चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं दूसरी ओर, विभिन्न राज्यों से आई 140 बसों ने नारसन बॉर्डर से उत्तराखंड में प्रवेश किया। इनमें से बसों में सवार कुछ यात्रियों को मौके पर टेस्ट किया गया।
रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही बसों को प्रवेश दिया गया। इसके अलावा नारसन बॉर्डर पर स्थित संयुक्त जांच चौकी पर पहुंच रहे उत्तराखंड के मूल निवासी लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। स्नान व अस्थि विसर्जन के लिए आए लोगों का कोविड का एंटीजन टेस्ट किया गया।
हर परिस्थिति के लिए तैयार है प्रशासन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल ने बताया कि पुलिस और प्रशासन सभी परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है। नारसन बॉर्डर पर श्रद्धालुओं की जांच, पानी एवं शौचालय आदि की पूरी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।