फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Kumbh 2021 : कुंभ मेले में स्पेशल कोविड अफसर होगा तैनात

Sat, 12 Dec 2020 07:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कुंभ मेला क्षेत्र में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए राज्य सरकार अलग अधिकारी तैनात करेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुंभ मेले के लिए स्पेशल कोविड अफसर तैनात करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोविड को लेकर सभी तरह के प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि यदि उपकरणों की उपलब्धता के लिए धनराशि की आवश्यकता है तो इसके जल्द प्रस्ताव भेजे जाएं। उन्होंने कुंभ मेले के कार्यों में तेजी के लिए मेला अधिकारी को दो करोड़ और आयुक्त गढ़वाल को पांच करोड़ की वित्तीय मंजूरी का अधिकार दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ताकीद किया कि कुंभ मेले के कार्यों की गुणवत्ता का खास ख्याल रखा जाए। मेला संपन्न हो जाने के बाद कोई सवाल या किसी विवाद की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने 31 जनवरी तक कुंभ के सभी स्थायी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। वित्तीय स्वीकृति को लेकर अनुभवी इंजीनियरों व वरिष्ठ अधिकारी की एक समिति गठित करने के भी निर्देश दिए। कुंभ मेला क्षेत्र में विभिन्न विभागों के स्तर पर 473 करोड़ लागत के 124 निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने ये निर्देश शनिवार को सचिवालय में कुंभ मेले की तैयारी के कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक स्वीकृतियों, कार्यों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि कुंभ कार्यों को पूर्ण करने में कोई कठिनाई न हो इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए विभागीय सचिवों को भी कार्यों की लगातार सुनवाई और निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि कुंभ के दृष्टिगत विभागीय स्तर पर की जाने वाली व्यवस्थाओं की एसओपी जारी करने के साथ ही डाक्युमेंटेशन पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने इस बारे में व्यापक जन जागरूकता के प्रसार पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने वन भूमि हस्तांतरण के मामलों को भी शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मेलाधिकारी के साथ ही जिलाधिकारी हरिद्वार को कुंभ मेले के नोटिफिकेशन के पूर्व होने वाले स्नान पर्वों के संबंध में सभी तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा। बैठक में नगर विकास मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव वित्त सौजन्या, आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन के साथ ही संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
 

Trending Videos
विज्ञापन

31 जनवरी से पहले बन जाएंगे सभी पुल 

बैठक में सचिव लोनिवि आरके सुधांशु ने बताया कि रुड़की बाईपास के साथ ही सभी महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण कार्य 31 जनवरी से पूर्व कर लिया जाएगा। इसके लिये कार्यदायी संस्थाओं का तेजी से कार्य संपन्न करने के निर्देश देने के साथ ही निर्माण कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है।

124 निर्माण कार्यो पर खर्च 473 करोड़

सचिव नगर विकास शैलेश बगोली ने बताया कि कुंभ मेले के तहत विभिन्न विभागों के स्तर पर 473 करोड़ लागत के 124 निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। मेलाधिकारी दीपक रावत ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र का ड्रेसिंग व लेबिलिंग कार्य, अस्थायी निर्माण कार्यों, टिन टेंटेज, अस्थायी पुलों के निर्माण के साथ ही साफ सफाई आदि के लिए आवश्यक उपकरणों के क्रय की कार्यवाही की जा रही है। 

छह जोन और 24 सेक्टर में बंटेगा कुंभ क्षेत्र

पुलिस महानिरीक्षक (कुंभ मेला )संजय गुंज्याल ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से कुंभ मेला क्षेत्र को छह जोन, 24 सेक्टर में बांटा गया है। इसमें 21 थाने, नौ पुलिस लाइन, 23 पुलिस चौकी, 25 चैकपोस्ट होंगे। साथ ही आवश्यकतानुसार राज्य व केंद्रीय पुलिस बलों की तैनाती की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिक संचार प्रणाली के उपयोग पर भी ध्यान दिया जा रहा है। 

कोविड को लेकर सीएम ने दिए ये निर्देश

सीएम ने कहा कि मेला अधिकारी को निर्देश दिए कि कोविड हास्पिटल के साथ ही कोविड केंद्रों की स्थापना, कोविड कंट्रोल रूम आदि का डाटा बैस मैनेजमेंट के साथ ही पूरे क्रियाकलापों का डाक्युमेंटेशन किया जाए। उपकरणों आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जाए। इसके लिए यदि धनराशि की आवश्यकता हो तो उसका प्रस्ताव शीघ्र भेजा जाए। उन्होंने कुंभ मेले में कार्य करने वाले कार्मिकों के वेक्सिनेशन की रूपरेखा भी तय करने की अपेक्षा मेलाधिकारी से की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें