फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuldeep Yadav Wedding: 14 मार्च को मसूरी में वंशिका संग सात फेरे लेंगे कुलदीप, दुल्हन की तरह सजा होटल सवाय

Wed, 11 Mar 2026 08:20 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी पहाड़ों की रानी मसूरी में होने जा रही है। इसके शादी में क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन
कुलदीप यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव की शादी की तैयारी जोरों पर चल रही है। कुलदीप यादव अपनी दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को मसूरी में सात फेरे लेंगे। शादी के लिए होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। विभिन्न प्रकार की लाइट होटल में लगाई गई है। होटल प्रबंधन उनकी शादी की तैयारी में दिनरात जुटा है ।
विज्ञापन


कुलदीप यादव और वंशिका सिंह परिवार सहित 12 मार्च को मसूरी पहुंच रहे हैं। शादी में शामिल होने वाले मेहमान 13 मार्च मसूरी पहुंचेंगे। सूत्रों के अनुसार, होटल में 13 मार्च को हल्दी-मेहंदी की रस्में आयोजित होंगी। 

शादी की तैयारी पहाड़ों की रानी मसूरी के होटल द सवाय में जोर शोर से चल रही है। कुलदीप और वंशिका सिंह की शादी के लिए मसूरी का ऐतिहासिक होटल सवाय के करीब 80 कमरे बुक किए गए है।
विज्ञापन

 

बीकेटीसी का बड़ा फैसला: बदरीनाथ-केदारनाथ में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, बैठक में 121 करोड़ का बजट पारित

विज्ञापन

दो दिन पर्यटकों की होटल में एंट्री बंद

शादी समारोह को पूरी तरह से निजी रखा जाएगा। दो दिनों तक बाहर से कोई भी पर्यटक होटल में नहीं पहुंच पाएंगे। शादी के लिए पूरा होटल बुक किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

बता दें कि उनकी सगाई जून 2025 में हुई थी। बताया जा रहा है कि उनकी शादी को पूरी तरह से निजी रखा गया है। शादी में परिवार, करीबी दोस्तों के साथ ही क्रिकेट जगत की प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें