फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के एक और लाल को बड़ी जिम्मेदारी, बना एयर क्राफ्ट डीजी

Tue, 03 Jan 2017 03:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कुलदीप शर्मा - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
उत्तराखंड के एक और लाल को देश की सुरक्षा व्यवस्था में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऊधमसिंह नगर के कुलदीप शर्मा को वायुसेना में एयर मार्शल के पद पर प्रमोशन के साथ एयर क्राफ्ट डीजी का अहम जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने नए पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन


नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल, थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, डीजीएमओ अनिल कुमार भट्ट, रॉ चीफ अनिल धस्माना, पीएमओ सचिव भास्कर खुल्बे के बाद अब प्रदेश के कुलदीप शर्मा का नाम इस फेहरिस्त में जुड़ गया है।

ऊधमसिंह नगर के पिपलिया गांव, सुल्तानपुर पट्टी निवासी भारत भूषण शर्मा के बेटे कुलदीप शर्मा भारतीय वायु सेना में एयर मार्शल के रैंक से सुशोभित किए गए हैं। साथ ही उन्हें डायरेक्टर जनरल एयर क्राफ्ट की जिम्मेदारी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल चुके हैं ये सम्मान

Indian Airforce - फोटो : File Photo
एयर मार्शल कुलदीप शर्मा ने बीटेक की पढ़ाई पंडित गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय, पंतनगर से करने के बाद आईआईटी खड़गपुर से एमटेक किया। इसके अलावा उन्होंने एमबीए और एमफिल की डिग्री भी हासिल की।

उनकी कर्मनिष्ठा व उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें भारतीय वायु सेना ने कई पदक प्रदान किए हैं। वह राष्ट्रपति द्वारा उत्तम सेवा के लिए विशिष्ट सेवा मेडल एवं अति विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित हैं।

एयर मार्शल कुलदीप शर्मा के बड़े भाई धरमवीर शर्मा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज हैं जबकि एक भाई एसके शर्मा सिडकुल में जीएम पद पर सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें