I
IIएसजीआरआर पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृष्णा को हेड बॉय और आराधना को हेड गर्ल चुना गया। प्रधानाचार्य प्राची जुयाल ने छात्र परिषद के सभी सदस्यों को बधाई दी। कहा कि यह सम्मान नेतृत्व और जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस दौरान मेनका शाह, मीना बमरारा, अमित सिंह, रोशनी उनियाल, सविता डोभाल, संगीता काला और अर्चना रावत उपस्थित रहे।I