फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र संसद के चयनित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIमहात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद, कन्या भारती और शिशु भारती के चयनित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के सीनियर ब्रांच मैनेजर अनुराग शर्मा ने छात्र-छात्राओं को पद पर रहते हुए कर्तव्यों का उचित प्रकार से निर्वहन करने की सीख दी। प्रधानाचार्य मनोज रयाल ने बताया कि छात्र संसद में प्रधानमंत्री पद पर आदर्श सिंह रावत और उप प्रधानमंत्री पद पर प्रांजल रावत, अनुशासन प्रमुख निकांश, उप प्रमुख केशव शाह, संसदीय मंत्री रितेश, उप संसदीय मंत्री कार्तिक, कोषाध्यक्ष रोहित पुंडीर, न्यायाधीश सुधांशु नौटियाल, उप न्यायाधीश पद पर शिवम रावत ने शपथ ली। वहीं, कन्या भारती में प्रधानमंत्री पद के लिए अस्मिता नौटियाल, उप प्रधानमंत्री के लिए सृष्टि और शालिनी बडोनी को शपथ दिलाई गई। शिशु भारती के लिए अध्यक्ष काव्या, उपाध्यक्ष संचित, मंत्री आराध्य थापा, उप मंत्री अदिति ने शपथ ली। प्रधानाचार्य मनोज रयाल ने छात्र संसद, कन्या भारती एवं शिशु भारती के गठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें