फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिला समेत पांच पर बलवे का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों पर बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में कमल पुत्र रामेश्वरी निवासी कुंजाग्रांट ने आरोप लगाया कि गांव के ही रहने वाले एक ही परिवार के लोगों ने लाठी डंडों से उसके पिता और चाचा पर हमला कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की भी धमकी दी। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया तहरीर के आधार सुरेंद्र, कुंता, राकेश, बृजेश, उमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन






Iखुखरी के साथ तीन लोग गिरफ्तारI



कोतवाली और सहसपुर पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को खुखरी के साथ गिरफ्तार किया। तीनाें के खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस कुड़ियाल स्टोर तेलपुर के समीप से डांडा जीवनगढ़ निवासी साहिल अंसारी और पुल नंबर-दो से प्रियांशु बिष्ट निवासी डांडा जीवनगढ़ को खुखरी के साथ पकड़ा। दूसरी ओर सहसपुर पुलिस ने सभावाला क्षेत्र से सिघनीवाला निवासी कामिल को खुखरी के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें