फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: घंडियाल गांव में घास काट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, बुरी तरह हुई घायल

Sat, 15 Nov 2025 06:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

प्रभा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक गुलदार ने प्रभा देवी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार में पोखड़ा ब्लॉक के घंडियाल गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। इसकी गांव के पास कुछ दिन पहले गुलदार ने एक महिला की जान ले ली थी। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रभा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ घास काट रही थी। इसी दौरान अचानक गुलदार ने प्रभा देवी पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गई। इसी बीच महिलाओं ने शोर मचाया तो गुलदार भाग निकला। 

Uttarakhand News: दिव्यांग पिता और बीमार मां का सहारा बनेगी हेमंती, नियुक्ति पत्र पाकर छलके आंसू
विज्ञापन


इससे पूर्व इसी ब्लॉक में पास के बगड़ी गांव में बीती 13 नवंबर को गुलदार वृद्धा रानी देवी को मौत के घाट उतार चुका है। क्षेत्र में गुलदार की दहशत बढ़ गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें