फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: शादी में शामिल होने जयपुर से आ रही कार हुई हादसे का शिकार, एक बच्चे की मौत, छह लोग घायल

Sat, 31 May 2025 02:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

दिल्ली से रसिया महादेव के ग्राम नऊ में शादी समारोह में शामिल होने जयपुर से आ रही कार गांव पहुंचने से कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन
कोटद्वार में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बीरोंखाल में एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में आठ साल के एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली से रसिया महादेव के ग्राम नऊ में शादी समारोह में शामिल होने जयपुर से आ रही कार गांव पहुंचने से कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर जा गिरी। आवाज सुनकर रसिया महादेव बाजार के लोग दुर्घटना स्थल की ओर भागे व घायलों को कार से बाहर निकाला। लेकिन आठ वर्षीय बालक अभि पुत्र आशीष गुसांईं की मौके पर ही मौत हो गई।

Rudraprayag: गौरीकुंड हाईवे पर हादसा...केदारनाथ जा रहे यात्रियों के वाहन पर गिरे पत्थर, दो की मौत, चार घायल
विज्ञापन


घायलों अशीष गुसांई(36), मीनाक्षी देवी(34) पत्नी आशीष गुसांई, अंशिका(20) पुत्री दान सिंह[] ,रूची देवी(32) पत्नी संदीप पटवाल ,रूही(12) पुत्री संदीप पटवाल को उनके परिजन इलाज के लिए रामनगर ले गए। एक अन्य घायल की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें