स्थानीय विधायक व मंत्री सतपाल महाराज ने इस बारे में जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान से बात की। उन्होंने पीएचसी बैजरों में ही पोस्टमार्टम करने, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने व गांव में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने के लिए कहा।
गढ़वाल वन प्रभाग के थलीसैंण रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि शासन की ओर से हिंसक जंगली जानवर के हमले में मौत होने पर 6 लाख रुपये का मुआवजा देने का प्रावधान है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही ग्रामीणों को अकेले जंगल आवाजाही नहीं करने की हिदायत भी दी गई है।