वर्ष 2015 में कई दिनों तक चला धरना प्रदर्शन, बना रहा तनाव
लकड़ी पड़ाव व प्रजापति नगर आपस से सटे इलाके हैं। जहां संप्रदाय विशेष के समुदाय की घनी आबादी है। प्रजापति नगर में हुए टकराव की घटना में एक वर्ग से जुडे़ कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिनका देहरादून में उपचार चला। इस घटना के बाद कोटद्वार में हुए बवाल ने पूरे राज्य के पुलिस प्रशासन का ध्यान खींचा और कई दिनों तक भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। कोटद्वार में सांप्रदायिक संवेदनशीलता को देखते हुए वर्ष 2016 में शासन ने पौड़ी जिले में अपर पुलिस अधीक्षक का पद सृजित करते हुए उनका मुख्यालय कोटद्वार कर दिया।