फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार: संदिग्ध परिस्थितियों में पत्रकार का शव जंगल में मिला, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 17 Oct 2019 12:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

कोटद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में पत्रकार का शव जंगल में मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक पंकज शर्मा  का शव दुगड्डा-कोटद्वार के बीच पांचवें मील के जंगलों में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुगड्डा-कोटद्वार क्षेत्र में मृतक की स्कूटी सड़क किनारे लावारिश हालत में मिली है। मृतक कुछ समय से एक अखबार में काम कर रहा था।

विज्ञापन


वाहन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, मौका पाकर चालक वाहन समेत फरार हो गया। क्षेत्र के गांव जगजीतपुर का रहने वाले रामचंद्र (75) घर लौट रहे थे। घर के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग को राहगीर एक निजी अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें