वहीं, आजाद समाज पार्टी (आसपा) के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के दीपक कुमार से मिलने आने की सूचना मिलने पर कोटद्वार से बड़ी संख्या में युवक सीधे दीपक कुमार के जिम पर ही पहुंच गए। महक सिंह ने धर्म-जाति से ऊपर उठकर इंसानियत का फर्ज अदा करने की बात कही। वहीं, इस दौरान दीपक कुमार की वीडियो कॉल पर आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के नगीना संसदीय क्षेत्र से सांसद चंद्रशेखर से सीधी बात कराई गई। सांसद चंद्रशेखर ने उन्हें बताया कि बृहस्पतिवार को वे उनसे मिलने आने वाले थे, किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाए।
पुलिस ने और कड़ा किया पहरा
पौड़ी पुलिस प्रशासन उत्तर प्रदेश से जुड़ी प्रदेश की सीमाओं पर लगातार कड़ी चौकसी बरत रहा है। मामले को तूल देने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई करने के साथ ही शरारती तत्वों से सख्ती से निपटने की चेतावनी दी गई है।